{"_id":"578e0dbd4f1c1b1f7fc4b54d","slug":"actor-jai-bhanushali-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर का बेटा हूं पर 9 से 5 की नौकरी पसंद नहीं: जय भानुशली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर का बेटा हूं पर 9 से 5 की नौकरी पसंद नहीं: जय भानुशली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर, डांसर और होस्ट जय भानुशली
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब किसी और को एंकरिंग करते देखता हूं तो लगता है कि मैं बेहतर एंकरिंग कर सकता हूं। यह कहना है बॉलीवुड एक्टर, डांसर और होस्ट जय भानुशली का।
वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में सोमवार को सिटी ब्यूटीफुल में थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जिंदगी की कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं।
जय ने बताया कि वह अधिक समय तक एक तरह का काम नहीं कर पाते। यही कारण है कि वह कभी छोटे पर्दे पर रिएलिटी शो को होस्ट करते नजर आते हैं तो कभी बड़े पर्दे पर फिल्मों में अभिनय करते। बॉलीवुड में एंट्री पर कहा कि उन्हें कभी किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर केपास काम मांगने नहीं जाना पड़ा। हेट स्टोरी 2 में एंट्री भी एंकरिंग की बदौलत मिली। जब किसी फिल्म का ऑफर मिलता है तो पहले उसके कैरेक्टर को समझते हैं। इस बात को परखने के बाद ही वह फिल्म को ओके करते हैं।
भानुशली ने बताया कि उनके पिता बैंक में जीएम है। उन्हें लगता था कि वह भी ऐसे ही किसी प्रोफेशन में जाएंगे। उन्होंने बचपन में निर्णय लिया था कि वह कभी 9 से 5 बजे तक की नौकरी नहीं करेंगे।
पत्नी माही विज के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए जय भानुशली ने बताया कि माही हर कदम पर मेरा साथ देती है। वह कभी भी किसी काम में दखल नहीं देती। भले ही हर एक हाउस वाइफ की तरह पेमेंट उसके हाथ में जाती है, लेकिन प्रोफेशनली कौन सा शो करना है यह वह तय करते हूं।
विज्ञापन
टीवी शो से शुरुआत करने वाले जय भानुशली ने हेट स्टोरी 2 से बड़े पर्दे पर एंट्री ली थी। इस फिल्म की सफलता के बाद उनकी दो और फिल्में आईं जो बाक्स ऑफिस पर इतना धमाल नहीं मचा पाईं। वह इस समय द वॉइस इंडिया किड्स नाम केशो को एक टीवी चैनल पर होस्ट करते नजर आएंगे। यह उनका 11वां रिएलिटी शो है जिसे वह होस्ट करेंगे।