आमिर खान करेंगे अपील, वोट बनवाएं युवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव विभाग युवाओं को अपना मत बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वालगद ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में चलाया गया जागरूकता अभियान बेहद सफल रहा है।
इस बार विधानसभा चुनाव में इस अभियान को और तेज किया जाएगा। चुनाव विभाग ने फिल्म अभिनेता आमिर खान की एक सीडी भी जारी की है, जिसमें वे युवाओं से अपना वोट बनवाने की अपील करेंगे।
स्कूल-कॉलेजों में भी चलाया जायेगा अभियान
उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज से ले कर गांव देहात में भी यह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सबसे पहले पहली जनवरी 2014 को 18 साल के हुए युवाओं के वोट बनाए जाएंगे।
इसके लिए मतदाता सूचियों में संशोधन का काम जारी है और राज्य में 28 और 29 जून को विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथ पर नए मतदाताओं का पंजीकरण करेगा।
इसके अलावा जो व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं, वे चुनाव कार्यलय में जाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।