फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Active corona cases of Chandigarh Panchkula and Mohali

कोरोना टीकाकरण में चंडीगढ़ देश में सबसे पीछे, चार दिन का और मिला मौका, ट्राइसिटी में 79 पॉजिटिव मिले

Sun, 21 Feb 2021 02:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Feb 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Active corona cases of Chandigarh Panchkula and Mohali
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। कुछ राज्यों के जिलों में तो सख्ती बढ़ा दी गई है। इससे केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग फिर से सतर्क हो गया है। इसके उलट अब भी टीकाकरण को लेकर उदासीनता बरकरार है। चंडीगढ़ के स्वास्थ्यकर्मी को कोरोना का टीका लगाने की समय सीमा खत्म हो गई है। 

विज्ञापन


अब तक सिर्फ 35 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके लगवाए हैं। जो देश में सबसे कम है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्यकर्मियों को चार दिन का वक्त और दिया है। टीके से वंचित रहने वालों को सोमवार से लेकर 25 फरवरी तक एक और वक्त दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक टीकाकरण में सबसे खराब स्थिति मेडिकल कॉलेज की रही है। यहां के सिर्फ 25 फीसदी स्टाफ को पहली खुराक लगी है। ऐसी कुछ स्थिति पीजीआई की भी है। यहां पर सिर्फ 30 फीसदी स्टाफ को वैक्सीन लग पाई है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अस्पतालों का रिकॉर्ड कुछ हद तक ठीक रहा है। इनसे जुड़े अस्पतालों में 45 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। हालांकि, चंडीगढ़ ने बीते हफ्ते टीकाकरण में काफी सुधार किया है लेकिन इसके बावजूद देश में सबसे नीचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों में भी टीकाकरण को लेकर उदासीनता है। अभी तक सिर्फ 16 फीसदी लोगों ने ही टीका लगवाया है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि यह चिंताजनक है कि स्वास्थ्यकर्मी टीके को लेकर गंभीर नहीं हैं। चंडीगढ़ में अभी तक दूसरी लहर नहीं आई है। ऐसे में लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।

चंडीगढ़ में कोरोना के 26 पॉजिटिव मिले
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को कोरोना के 26 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि सेक्टर 63 में रहने वाले 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, 12 लोगों को स्वस्थ होने पर एकांतवास से छुट्टी दी गई। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना के 21397 मरीज आ चुके हैं, जबकि 349 लोगों को मौत हुई है।

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 30 संक्रमित मिले
मोहाली में कोरोना से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 30 लोग संक्रमित हुए हैं। अब जिले में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 382 पर पहुंच गया है। अब तक जिले में कुल 19926 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें से 19158 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं, वहीं 386 सक्रिय मामले हैं। 

पंचकूला में 23 नए कोरोना संक्रमित मिले 
पंचकूला में शनिवार को कोरोना के 23 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 16 मामले पंचकूला के हैं, जिसमें आठ पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.78 फीसदी तक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed