फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Activa driver crushed by speeding truck, dies

Chandigarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा चालक को कुचला, मौत

Mon, 12 Aug 2024 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Activa driver crushed by speeding truck, dies
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरा एक्टिवा चालक ट्रक के पहियों नीचे आकर कुचला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान घायल को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान सेक्टर-21 निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व ट्रक चालक के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

घटना के चश्मदीद गवाह हल्लोमाजरा निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह निजी काम करता है। रविवार को किसी जरूरी काम के चलते हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास स्लिप रोड से पॉल्ट्री फार्म चौक की ओर जा रहा था। करीब पौने 12 बजे ट्रैफिक लाइट हरी होने पर गाड़ियां आगे की तरफ चल पड़ी। इसी दौरान ट्रैफिक लाइटों से पॉल्ट्री फार्म चौक की ओर काफी तेजी से एक ट्रक आया और आगे चल रही एक्टिवा को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। एक्टिवा सवार सड़क पर नीचे गिर गया और ट्रक ने सड़क पर गिरे चालक को अपने पिछले पहियों के नीचे कुचल दिया। कंट्रोल रूम से आई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक्टिवा सवार को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एक्टिवा नंबर के आधार पर मृतक नरेंद्र के परिजनों का पता निकाला। परिजनों के बयानों पर ट्रक चालक रणतेज सिंह निवासी गांव जियाेवाल बलाचौर पंजाब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने घटना वाले ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed