Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action will be taken if found smoking in PU, outsiders will not be allowed entry in the campus

Chandigarh News: पीयू में धूम्रपान करते पाए जाने पर होगी कार्रवाई, आउटसाइडर को कैंपस में नहीं मिलेगी एंट्री

Sat, 29 Mar 2025 01:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if found smoking in PU, outsiders will not be allowed entry in the campus
चंडीगढ़। पीयू में अक्सर विद्यार्थियों, आउटसाइडरों और अन्य लोगों को सिगरेट पीते देखा गया है। अब कैंपस के अंदर इस पर रोक लगाई गई है। यदि कोई छात्र सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार, पार्क, हॉस्टल, पीयू कैंपस के विभागों में धूम्रपान करता हुआ पाया जाता है, तो उसे पहली बार में ही न्यूनतम 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। उसके माता-पिता को सूचित किया जाएगा। दोबारा ऐसा करने पर उसे हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा। यदि कोई निवासी, विश्वविद्यालय कर्मचारी धूम्रपान करते हुए पाया जाता है, तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाकर रजिस्ट्रार को सूचित किया जाएगा। दोबारा ऐसा करने पर नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मादक पदार्थों, ड्रग्स और ऐसी किसी भी प्रतिबंधित सामग्री के सेवन में लिप्त पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ पीयू कैलेंडर के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वार्डन और डीएसडब्ल्यू के अधीन विशेष टीमों की ओर से हॉस्टलों में नियमित जांच की जाएगी। शोधार्थी की शिकायत पर पीयू प्रशासन ने धूम्रपान को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं। शोधार्थी शीशपाल ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय में कार्यरत सुपरिटेंडेंट अरुण कुमार के खिलाफ बार-बार शिकायत की थी। शीशपाल ने मुद्दा उठाया था कि सुपरिटेंडेंट अरुण कुमार विश्वविद्यालय परिसर में खुलेआम बीड़ी और गांजे का सेवन करता है। इस संबंध में कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। वहीं, अरुण कुमार ने अपने कृत्य के लिए लिखित में माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया है।
विज्ञापन

आउटसाइडर पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा
आउटसाइडर पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कैंपस में उन्हें दोबारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनके वाहन को जब्त कर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना एसबीआई के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान किया जाएगा। नशीली दवाओं, ड्रग्स और ऐसी किसी भी प्रतिबंधित सामग्री का सेवन करते पाए जाने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय से तुरंत निष्कासित कर दिया जाएगा। उन्हें भविष्य में किसी अन्य हॉस्टल या कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed