फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action will also be taken against star campaigners for violation of code of conduct

Chandigarh News: आचार संहिता के उल्लंघन पर स्टार प्रचारकों पर भी होगी कार्रवाई

Sun, 05 May 2024 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Action will also be taken against star campaigners for violation of code of conduct
चुनाव आयोग ने दिए निर्देश,
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्टार प्रचारकों को भी आचार संहिता का पालन करना होगा। चुनाव आयोग इस बारे में काफी सख्त है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि यदि स्टार प्रचारक आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा में मतदान 25 मई को होना है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने स्टार प्रचारक भी घोषित किए हैं, जो नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में उतर जाएंगे। पिछले कुछ चुनाव में स्टार प्रचारकों के आचार संहिता उल्लंघन के मामले देखने को मिले हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन मामलों को गंभीरता से लिया है और इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की निगरानी करने के लिए पार्टियों के हिसाब से एक रजिस्टर लगाना अनिवार्य किया है। रजिस्टर में उम्मीदवार, प्रचारक और राजनैतिक पार्टी का नाम दर्ज करना होगा और उल्लंघन की तिथि, कार्यवाही, निर्वाचन कार्यालय या चुनाव आयोग द्वारा पारित आदेशों के संक्षिप्त टिप्पणी दर्ज करनी होगी। उल्लंघन के मामलों को सार्वजनिक भी करना होगा।
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों के लिए जारी एडवाइजरी
-मतदाताओं से जाति/सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर कोई अपील नहीं की जाएगी।
-प्रचार के दौरान ऐसी कोई टिप्पणी ना करें, जिससे दो समुदायों के बीच अशांति या हिंसा हो।
-किसी की निजी जिंदगी की आलोचना नहीं की जानी चाहिए।
-भाषण में मतदाताओं को गुमराह करने के लिए कोई गलत जानकारी नहीं दी जानी चाहिए।
-किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी पर कोई बेबुनियाद आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए।
-धार्मिक स्थल को प्रचार-प्रसार का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए।
-वोट के लिए जाति या धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
-ऐसे कथन से बचें, जिससे महिलाओं के मान-सम्मान न खो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed