फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action on Irrigation Department Officers in Haryana

हरियाणा में भ्रष्टाचार पर वार: सिंचाई विभाग के 83 अधिकारियों पर कार्रवाई, ठेकेदारों से भी होगी रिकवरी

Thu, 12 Jun 2025 04:54 AM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 04:54 AM IST
सार

लापरवाही उजागर होने के बाद हरियाणा में सिंचाई विभाग के 83 अधिकारियों पर गाज गिरी है। कंक्रीट व पाइप के सैंपल फेल होने पर यह कार्रवाई की गई है। अब अधिकारियों के साथ ठेकेदार भी नप सकते हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Action on Irrigation Department Officers in Haryana
हरियाणा सिंचाई विभाग में अफसरों पर कार्रवाई - फोटो : Government of Haryana

विस्तार

(आशीष वर्मा) सिंचाई विभाग ने भ्रष्ट व लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की है। कंक्रीट व पाइप के सैंपल फेल होने पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने विभाग के 80 अधिकारियों को चार्जशीट किया, जबकि तीन चीफ इंजीनियरों के खिलाफ नाराजगी नोट जारी किया है। सिंचाई मंत्री चौधरी ने बताया, विभाग की विजिलेंस विंग ने निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के 48 रैंडम सैंपल लिए थे, जिनमें से 18 सैंपल फेल हो गए थे। ये अधिकारी मुख्यालय के साथ अलग-अलग जिलों में तैनात हैं।
विज्ञापन


इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई 

सिंचाई विभाग के मुताबिक जिन अफसरों पर कार्रवाई की गई है, उनमें 12 अधीक्षण अभियंता (एसई ) हैं, जिन्हें हरियाणा सिविल सेवा नियमावली धारा 8 के तहत चार्जशीट किया गया। वहीं, 17 अधिशासी अभियंता (एक्सईएन ), 22 एसडीओ व 29 जेई को धारा सात के तहत चार्जशीट किया गया। इसके अलावा तीन चीफ इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में विभाग की ओर से एक आधिकारिक नोट भी जारी किया गया है। सिंचाई विभाग की विजिलेंस टीम ने पूरे हरियाणा से निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के सैंपल लिए थे। ये सैंपल कंक्रीट व उससे बने पाइपों के लिए गए थे। कुल 48 सैंपल लिए गए, जिनमें से 18 फेल मिले। जांच में यह भी पाया गया कि सॉलिड कंकरीट के नमूने सभी मानकों पर फेल हुए। इससे राज्य सरकार को वित्तीय नुकसान हुआ है। हैरानी की बात है कि इस नुकसान का अधिकारियों की ओर से कोई विश्लेषण भी नहीं किया गया। इसे विभाग ने भ्रष्टाचार माना और सरकार की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ठेकेदारों से भी होगी रिकवरी 

जिन प्रोजेक्टों के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें से कई ठेकेदारों की राशि भी जारी कर दी गई है। सिंचाई विभाग इन ठेकेदारों से रिकवरी भी करेगा। इसके लिए सिंचाई विभाग संभावनाओं को तलाश रहा है।

अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए कमेटी गठित 

अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने के बाद सिंचाई विभाग ने चार्जशीट व नाराजगी नोट का मसौदा तैयार करने के लिए पांच अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया। समिति को पांच दिन के भीतर चार्जशीट व नाराजगी नोट तैयार करने के निर्देश दिए थे। चार्जशीट तैयार करने के बाद बुधवार को जिला वाइज सभी अधिकारियों को चार्जशीट कर दिया गया।

पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई

यह पहली बार है जब किसी विभाग की ओर से इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई हो। इससे पहले राजस्व विभाग ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की थी। पटवारियों के विरोध के बाद सरकार ने कार्रवाई से पैर पीछे खींच लिए थे। उसके बाद कानूनगो, नायब तहसीलदार और तहसीलदारों की भी सूची तैयार की गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सरकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। निर्माणाधीन प्रोजेक्टों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिल रही थी। विजिलेंस को रैंडल सैंपल लेने के निर्देश दिए गए, जिनमें 18 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। भ्रष्टचार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। -श्रुति चौधरी, सिंचाई मंत्री

ये भी पढ़ें: हरियाणा बनेगा हरा-भरा: 1.62 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण के लिए मेगा अभियान की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed