{"_id":"6849a2dea6ef796f2308f979","slug":"1-62-crore-plants-will-be-planted-in-haryana-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बनेगा हरा-भरा: 1.62 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण के लिए मेगा अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बनेगा हरा-भरा: 1.62 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण के लिए मेगा अभियान की शुरुआत
Wed, 11 Jun 2025 09:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:08 PM IST
सार
पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाणा में मेगा अभियान की शुरुआत हो गई है। सीएम सैनी ने राज्य में 1.62 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को जटेला धाम में स्वामी नित्यानंद के 225वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित पूर्णिमा महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जटेला धाम को संतों की तपोभूमि और स्वामी नित्यानंद की तपस्थली बताते हुए कहा कि यहां आने से उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए मेगा अभियान की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने जटेला धाम से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मेगा अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत जिले में 82,125 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर 1 करोड़ 62 लाख पौधरोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी निर्धारित किया। सैनी ने विश्वास जताया कि जन सहयोग से यह लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की भी सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
विज्ञापन
225 बेड के आयुर्विज्ञान संस्थान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने जटेला धाम में 225 बेड के आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माण के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। इस परियोजना के लिए उन्होंने अपनी ओर से 31 लाख रुपये और कैबिनेट मंत्रियों डॉ. अरविंद शर्मा व कृष्ण बेदी की ओर से 11-11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा में स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए संकल्प
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का हर वर्ग स्वस्थ और निरोगी रहे। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना को कारगर बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 27 मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य है, जिनमें से कुछ पर काम पूरा हो चुका है और शेष पर जल्द प्रगति होगी। साथ ही, उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियों ने इस नारे को सार्थक कर दिखाया है।
सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
सीएम सैनी ने केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में शुरू की गई परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य हरियाणा को विकास के पथ पर और आगे ले जाना है।
ये भी पढ़ें: संत कबीर दास जयंती: सीएम सैनी ने सफाई कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, वेतन में होगी इतने रुपये की बढ़ोतरी