{"_id":"588638b14f1c1bbd7ecf41e7","slug":"acid-attacks-on-lawyer-fighting-a-legal-battle-against-the-former-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे वकील पर एसिड अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे वकील पर एसिड अटैक
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी के खिलाफ डबल वोट मामले में हाईकोर्ट से हारने के बाद सुप्रीमकोर्ट में याचिका करने वाले एडवोकेट विनीत महाजन पर एसिड अटैक हुआ। हालांकि विनीत महाजन बाल-बाल बच गए। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे का है। विनीत महाजन के मुताबिक वह गोपाल नगर स्थित गोपाल मंदिर में माथा टेकने के लिए गाड़ी से उतर ही रहे थे। इस दौरान उ एसिड भरी बोतल सामने से आए एक युवक ने उनके ऊपर फेंक दी गई। युवक का निशाना चूक गया और बोतल बोनट पर जा लगी। बोतल फेंकने वाला अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया।
एडवोकेट विनीत महाजन का कहना है कि मैं पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी के डबल वोट मामले में सुप्रीमकोर्ट गया हूं। मामला विचाराधीन है। मैने 16 जनवरी को (जिस दिन अनिल जोशी ने नामांकन भरा था) चुनाव आयोग व जिला चुनाव अधिकारी को शिकायत की थी कि अनिल जोशी डबल वोट मामले में हाईकोर्ट में केस जीत चुके हैं लेकिन सुप्रीमकोर्ट में मामला विचाराधीन है। उनके मामले को क्लीन चिट नहीं मिली है। ऐसे में वो चुनाव लड़ने के अधिकारी नही हैं।

पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी के चुनाव को किया था चैलेंज
उन्होंने कहा मेरे पर जानलेवा हमला हुआ है। पहले भी तीन बार हो चुका है। प्रभजोत रटौल (भाजपा नेता) जेल से जमानत पर बाहर हैं। हो सकता है कि मुझ पर हमले के पीछे पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी या फिर प्रभजोत रटौल का हाथ हो। कुछ भी हो सकता है। पुलिस को सारी हिस्ट्री बता दी है। पुलिस जांच कर रही है।
दो साल में चौथा जानलेवा हमला
एडवोकेट विनीत महाजन पर बीते दो सालों में यह चौथा जानलेवा हमला है। इसके पहले 17 मार्च 2014 को जब वह अपने दोस्त एडवोकेट संदीप गोरसी के साथ अपने होटल में बैठे थे, तब उन पर गोलियां चलीं, बाल-बाल बचे। 10 मई 2014 को कोर्ट रोड पर उन पर गोलियां चलीं। इस मामले में प्रभजोत रटौल ( भाजपा पार्षद) व उनके साथ दस लोगों को जेल में नौ महीने के बाद जमानत मिली है। तीसरा हमला 14 दिसंबर 2014 को कैनेडी एवेन्यू में हुआ। गोलियां चलीं लेकिन वो बाल-बाल बच गए। चौथा हमला उन पर एसिड से हुआ, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।