{"_id":"67afaae556ce5bf77401717e","slug":"accused-who-committed-theft-by-breaking-the-locks-of-5-shops-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-633767-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 5 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 5 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-40 सी और डी की 5 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रामदरबार के रहने वाले 24 वर्षीय रवि और गांव दड़वा के रहने वाले 23 वर्षीय फैजान के रूप में हुुई है। पुलिस ने दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से फैजन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि रवि का एक दिन का रिमांड बढ़ा दिया। पुलिस रवि से पूछताछ कर रही है। रवि के खिलाफ चोरी के पांच और फैजान पर चोरी के दो केस दर्ज हैं।
सेक्टर 39 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चिरंजीलाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि और फैजान बुड़ैल जेल से जमानत पर बाहर आए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के पैसों से वकील की फीस दे दी और बाकी के पैसे नशे में उड़ा दिए।