{"_id":"66ecd365806d116f180e8c17","slug":"accused-teacher-sent-on-10-days-leave-girl-students-called-to-present-their-side-chandigarh-news-c-16-pkl1043-521393-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आरोपी शिक्षक को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा, छात्राओं को पक्ष रखने के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आरोपी शिक्षक को 10 दिन की छुट्टी पर भेजा, छात्राओं को पक्ष रखने के लिए बुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के एक प्रमुख कॉलेज में सामने आए यौन उत्पीड़न के मामले की आंतरिक शिकायत समिति ने जांच शुरू कर दी है। समिति ने जिस ईमेल आईडी से शिकायत मिली, उस पर शिकायतकर्ताओं को सामने आकर अपनी बात रखने के लिए कहा है। हालांकि, वीरवार को कोई अपनी बात रखने के लिए सामने नहीं आया। वहीं, आरोपी शिक्षक को कॉलेज प्रशासन ने 10 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है। आरोपी को अगले सप्ताह समिति के सामने अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।
बता दें कि पांच छात्राओं ने बेनाम ईमेल भेजकर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करने, देर रात मैसेज भेजने, गंदी बात करने के आरोप लगाए हैं। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। समिति की ओर से शिकायतकर्ताओं के सामने आने का इंतजार किया जाएगा। समिति उनसे अपनी बात रखने के लिए सामने आने को कह रही है, जिसके लिए समय भी दिया जाएगा। हालांकि, कॉलेज और मंत्रालय तक को भेजी शिकायत में छात्राओं ने एनएसएस ऑफिसर से खतरा होने व अन्य नुकसान न हो इसलिए बेनाम शिकायत दर्ज करने की अपील की है।