{"_id":"5bd07c20bdec22693d120e1a","slug":"accused-of-sexual-harassment-arrested-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
Rape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अमित गुप्ता के रूप में हुई है। वह 14 वर्षीय एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद से फरार था।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से यूपी का रहने वाला और यहां एक निजी कंपनी में काम करता था। बीते मंगलवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि वह नाबालिगा से काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। इसकी जानकारी उस समय लगी, जब लड़की के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल में पीड़िता के गर्भवती होने का पता लगा था।
विज्ञापन