{"_id":"5ee4fdc18ebc3e430b2554f7","slug":"accused-of-providing-weapons-to-shooters-on-five-days-remand-chandigarh-news-pkl378071963","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी के घर फायरिंग मामला: शूटरों को हथियार मुहैया करवाने का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब कारोबारी के घर फायरिंग मामला: शूटरों को हथियार मुहैया करवाने का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों को हथियार मुहैया करवाने के आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काला को पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने आरोपी काला से 80 कारतूस और कट्टा बरामद किया था। वहीं, दीपू का पांच दिन का प्रोडक्शन वारंट रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जबकि अन्य चार शूटरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते 31 मई की शाम सेक्टर 33 में शराब कारोबारी और होटल मालिक राकेश सिंगला के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि कार सवार बदमाशों ने राकेश सिंगला के घर पहुंचकर सिक्योरिटी से अरविंद सिंगला के बारे में पूछा। सिक्योरिटी गार्ड ने जवाब दिया कि अरविंद सिंगला अगले वाले मकान में रहते हैं। इसके बाद बदमाश अरविंद सिंगला के मकान नंबर 1150 के बाहर पहुंचे, लेकिन वहां पर पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी का कड़ा पहरा देख बदमाशों ने वापस राकेश सिंगला की कोठी पर पहुंचकर ताबड़तोड़ 17 राउंड फायर किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लेकर शूटरों की मदद करने वाले जीरकपुर निवासी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू ने उन्हें काम सौंपा था। पुलिस ने दीपू की निशानदेही पर लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा को गिरफ्तार किया। इसके बाद खुलासा हुआ कि राजस्थान के भरतपुर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के लिए सारा खेल रचा गया था। मामले में हरियाणा के गांव लाडवा निवासी शूटर बलबीर सिंह उर्फ मनी, भिवानी निवासी राहुल, बच्ची और अमृतसर निवासी नितिन की पुलिस को तलाश है। पुलिस का दावा है कि इन शूटरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।