फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of planting bomb under SI car on production warrant

Ludhiana: प्रोडक्शन वारंट पर SI की गाड़ी के नीचे बम लगाने का आरोपी, तीन सिम कहां? उगलवाएगी पुलिस

Tue, 29 Nov 2022 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Nov 2022 07:01 PM IST
सार

सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी युवराज ने महानगर से ही चार सिम खरीदे थे और बम लगाने के बाद वह लुधियाना में भी रुका था। तीन सिम के बारे में आरोपी से पूछताछ की जानी है।

विज्ञापन
Accused of planting bomb under SI car on production warrant
आरोपी युवराज सभ्रवाल। - फोटो : Punjab Police

विस्तार

अमृतसर के सीआईए स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी के नीचे बम लगाने के मामले में आरोपी युवराज सिंह को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी युवराज सभ्रवाल को सीआईए टू की टीम अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। 

विज्ञापन


आरोपी ने जाली पते पर चार सिम लिए थे। एक सिम तो आरोपी ने बम इम्प्लांट करते समय लगा दिया था जबकि बाकी के तीन सिम के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। इसके बारे में लुधियाना पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। आरोपी इस समय लुधियाना पुलिस के पास तीन दिन के रिमांड पर चल रहा है। एक दिसंबर आरोपी को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
एसआई दिलबाग सिंह की गाड़ी के नीचे बम लगाते समय सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी युवराज सभ्रवाल कैद हो गया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लुधियाना पुलिस ने भी मामले में अपने तौर पर जांच की तो फगवाड़ा के पीएसपीसीएल में काम करने वाला अवि नाम के युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी युवराज सभ्रवाल का नाम सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी युवराज के पाकिस्तान में बैठे आतंकी लंडा और रिंदा से भी गहरे संबंध हैं। आरोपी युवराज ने गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के कहने पर गाड़ी के नीचे बम लगाया था। फगवाड़ा के आरोपी अवि ने युवराज को न केवल पुलिस से बचाने में मदद की बल्कि अन्य राज्यों में छिपने में उसका साथ दिया। 


सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपी युवराज ने महानगर से ही चार सिम खरीदे थे और बम लगाने के बाद वह लुधियाना में भी रुका था। तीन सिम के बारे में आरोपी से पूछताछ की जानी है और इसके अलावा उसके लुधियाना में किन लोगों से संबंध है इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed