फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of molesting an eight-year-old girl arrested

Chandigarh News: आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting an eight-year-old girl arrested
मोहाली। खरड़ पुलिस ने आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले कैब चालक को चंडीगढ़ के एलांते माल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बब्बू वासी गांव घग्घा जिला पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस रविवार को उसे अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इलाका वासी एक महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ रह रहा था। वह उसकी आठ साल की बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बना रखी थीं। पुलिस की टीम उसकी मोबाइल लोकेशन के अनुसार जगह-जगह पर दबिश दे रही थी। शनिवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed