फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of molestation and blackmailing arrested from Bathinda

छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोपी बठिंडा से गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of molestation and blackmailing arrested from Bathinda
चंडीगढ़। वकील वीरेंद्र गोयत ने शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अपराध शाखा ने रविवार को आरोपी को बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुक्तसर (पंजाब) निवासी साहिल उर्फ हर्मन के रूप में हुई है। पुलिस सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

वकील वीरेंद्र गोयत ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटी के साथ हुई छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के खिलाफ 18 अप्रैल 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। लगभग पंच महीने बीतने पर भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में चार बार एसएसपी विंडो पर भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गोयत ने आरोप लगाया कि जब वह इसके बारे में बात करने एसएसपी चहल के पास पहुंचे तो चहल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एसएसपी ने कहा था कि जब तक आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला नहीं हो जाता तब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता लेकिन 24 अगस्त 2022 को आरोपी की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

बॉक्स
यह था मामला
एडवोकेट वीरेंद्र गोयत ने बताया कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाने में धमकाने, ब्लैकमेलिंग और फिरौती की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। लॉकडाउन के दौरान बेटी ने पॉकेट मनी अर्जित करने के उद्देश्य से सोशल साइट इंस्टाग्राम को ज्वाइन किया। इसी दौरान वह आरोपी साहिल सिंह उर्फ हरमन के संपर्क में आई। आरोपी ने पीड़िता को मॉडलिंग करने का प्रस्ताव दिया और कहा कि उसके साथ और भी लड़कियां जुड़ी हुईं हैं और वह संबंधित कंपनी से पैसे लेकर मॉडल्स को भुगतान करता है। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और उसके साथ काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी हरमन ने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करने लगा। कॉलेज खुलने के बाद पीड़िता ने मॉडलिंग करने के लिए मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाना और परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed