{"_id":"65e4deee11aac86ba40bef97","slug":"accused-of-making-video-of-woman-while-bathing-in-five-star-hotel-employee-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-367370-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पांच सितारा होटल में नहाते समय महिला का वीडियो बनाने का आरोप, कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पांच सितारा होटल में नहाते समय महिला का वीडियो बनाने का आरोप, कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित पांच सितारा होटल में ठहरी जम्मू-कश्मीर की महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी के खिलाफ केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस उसे जांच के लिए सीएफएसएल भेज रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मोबाइल से वीडियो बनाया गया है या नहीं।आरोपी की पहचान होटलकर्मी अंशुल के रूप में हुई है। रविवार को आरोपी कर्मचारी को जमानत मिल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से महिला का वीडियो डिलीट कर दिया। मोबाइल की फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराने के बाद साफ होगा की आरोपी ने वीडियो बनाया है या नहीं।
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने होटल के कमरे की ओर जाने वाले रास्ते और गैलरी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है ताकि यह पता लग सके कि शिकायतकर्ता महिला के कमरे में जाने वाला कोई और नहीं बल्कि पकड़ा गया आरोपी ही था। पुलिस ने हाउसकीपिंग में तैनात स्टाफ के बारे में पूछताछ की है कि घटना के वक्त किस कर्मचारी की ड्यूटी कहां थी। वहीं, सेक्टर-17 थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास इस केस में पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह है मामला
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है। एक मार्च को वह सेक्टर- 17 में स्थित पांच सितारा होटल में आकर ठहरी थी। शनिवार दो मार्च को होटल से चेकआउट करने से पहले सुबह 11:30 बजे के करीब वह होटल के कमरे में मौजूद बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि कमरे में मौजूद एक व्यक्ति उनका वीडियो बना रहा है। महिला ने चिल्लाते हुए शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने इसकी शिकायत होटल रिसेप्शन के साथ पुलिस को दी।