फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused in 18 cases arrested with 10.8 grams of heroin.

Chandigarh News: 18 मामलों का आरोपी 10.8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accused in 18 cases arrested with 10.8 grams of heroin.
चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-53 के जंगल क्षेत्र से आदतन अपराधी रिकी उर्फ छोटी (28), निवासी सेक्टर-52, को 10.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, स्नैचिंग और एनडीपीएस एक्ट समेत 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को दोपहर करीब 1:45 बजे एसआई नरवीर सिंह अपनी टीम के साथ सरकारी हाई स्कूल, सेक्टर-53 के पास गश्त पर थे। संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर रिकी को काबू कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 10.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वह इसके संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे के आदी लोगों को 4 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन बेचता था और इसी से आजीविका चलाता था। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब उसके सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed