फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused found test positive for covid-19 after the hearing

चंडीगढ़: पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश, निकला कोरोना पॉजिटिव, जज क्वारंटीन

Wed, 27 May 2020 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 May 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accused found test positive for covid-19 after the hearing
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना का कहर अब जिला अदालत तक पहुंच गया है। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद आरोपी की कोराना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद जिला अदालत में हड़कंप मच गया और तत्काल केस की सुनवाई करने वाले जज को क्वारंटीन कर दिया गया।    

विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन के कारण जिला अदालत में केवल जमानत याचिका पर ही सुनवाई हो रही है। बाकी सभी मामलों को अगली तारीख के लिए स्थगित कर दिया जा रहा है। अदालत में शुरू से ही सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। हर कोर्ट रूम में सैनिटाइजर रखा गया है और किसी को भी बिना मास्क के कोर्ट रूम में प्रवेश की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- बापूधाम में तीन और पॉजिटिव मिले, प्रशासक बोले- रिपोर्ट आने तक मरीज को अस्पताल में रखा जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ज्यादातर जजों ने महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई भी अपने घर से शुरू कर दी है ताकि न्यायिक प्रक्रिया में बाधा न आए। मंगलवार को जिला अदालत में जज इंद्रजीत सिंह की कोर्ट में एक आरोपी को पेश किया गया। सुनवाई के बाद पता चला कि आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जज इंद्रजीत सिंह को तत्काल क्वारंटीन कर दिया गया।

उधर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एनके नंदा ने सभी बार सदस्यों से अपील की है कि वह घर पर ही रहकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही अपने केस लड़ें। उन्होंने बताया कि रोजाना पांच या छह जमानत याचिका पर ही फैसले सुनाए जा रहे हैं। इस समय वकीलों और स्टाफ दोनों को सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी का सामना कर रहे वकीलों की भी वह सहायता कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed