फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused caught from mobile location

बेहद शातिर हैं महिला टीचर के हत्यारोपी, लेकिन धरी रह गई चालाकी, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज

Sun, 22 Dec 2019 04:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Accused caught from mobile location
Punjab - फोटो : अमर उजाला

शिक्षिका सरबजीत की हत्या करने वाले दोनों आरोपी शातिर थे। पुलिस उन तक न पहुंच पाए, इसलिए वह अपनी लोकेशन बदलते रहते थे। लेकिन पुलिस को मोबाइल डंप से उनके नंबर की पहचान हो गई थी। इससे उनकी लोकेशन पुलिस को पता चल रही थी। पुलिस टीमें भी आरोपियों के पीछे थीं। आखिर में राजस्थान के पास से एक को पुलिस ने दबोच लिया था। प्रेस कांफ्रेंस में एसएपी कुलदीप चहल, डीएसपी खरड़ अमरोज सिंह व थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


हरविंदर को भारत लाने के किए जाएंगे प्रयास
एसएसपी ने बताया कि अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कौन से देश में भागा है। फ्रांस, अर्मेनिया या इटली में। उनकी तरफ से एलओसी पहले ही जारी कर दिया गया है। अगर वह कहीं भी विदेश में होगा तो उसे भारत लाने के प्रयास किए जाएंगे। यदि संबंधित देश की सरकार से अपने देश का समझौता है, तो उसे जल्द ही प्रत्यर्पण कर भारत लाया जाएगा। 
विज्ञापन


सरबजीत की सास ने किया था गुमराह
हरविंदर की मां भी काफी शातिर थी। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि कुछ समय पहले सरबजीत ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी। उन्होंने एसपी को जांच सौंपी। जब पुलिस ने हरविंदर की मां को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने सब कुछ जानकर भी उन दोनों के संबंधों के बारे में नहीं बताया था। इसके अलावा उसने पुलिस को गुमराह किया था। इसी बीच उसके बेटे ने हत्या की सुपारी दे डाली थी। जिसके चलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या में प्रयोग कार व हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयोग की गई की दिल्ली नंबर की आईकॉन कार बरामद कर ली है। आरोपी से लाइसेंसी रिवाल्वर व 17 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में इन्हें भी पेश किया।


कॉमन फ्रेंड के भी दर्ज किए जा चुके हैं बयान
महिला टीचर की हत्या से पहले वह मोबाइल फोन पर जिस व्यक्ति से बात कर रही थी। वह व्यक्ति महिला टीचर और उसके पति का कॉमन फ्रेंड था। पुलिस ने उसके भी बयान दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed