फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused arrested with heroin, court sent to police

Chandigarh News: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने पुलिस पर भेजा

Tue, 13 Feb 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with heroin, court sent to police
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जूते की दुकान पर काम करने वाले एक आरोपी को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला फरीदकोट के रहने वाले अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस से रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ सेंट्रल गुरमुख सिंह की सुपरविजन में थाना 17 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम रविवार देर शाम करीब 7:20 पर एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टर्न के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को युवक के कब्जे से 20 ग्राम हिरोइन बरामद हुई। जब पुलिस ने मामले में कोई लाइसेंस /परमिट दिखाने के लिए बोला तो वह दिखा नहीं पाया। पुलिस ने तुरंत मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed