फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused arrested in fraud case involving Oswal Group; network of foreign fraudsters exposed.

Chandigarh News: ओसवाल ग्रुप से ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, विदेशी ठगों का नेटवर्क बेनकाब

Fri, 02 Jan 2026 08:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in fraud case involving Oswal Group; network of foreign fraudsters exposed.
-करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा
विज्ञापन




---

जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। ईडी ने ओसवाल ग्रुप से जुड़ी करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग में आरोपी अर्पित राठौर को गिरफ्तार किया है। एक खतरनाक गिरोह की परतें खोली हैं। आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराकर ठगी करता था।



ईडी के अनुसार गिरोह फोन कॉल के माध्यम से लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देता और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करोड़ों रुपये वसूलता था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने कुल 8.73 करोड़ रुपये की ठगी की। इस हाई-प्रोफाइल ठगी का शिकार प्रसिद्ध उद्योगपति एसपी ओसवाल भी बने जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई।
विज्ञापन


ठग पीड़ितों को कहते थे कि वे सीबीआई की निगरानी में हैं, कैमरा चालू रखने का दबाव बनाया जाता और मानसिक रूप से डराकर तुरंत पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। कई पीड़ित घंटों तक इस डिजिटल अरेस्ट में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल



ठगी की रकम छुपाने के लिए फ्रोजनमैन वेयरहाउस सहित कई म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया। ईडी ने बताया कि राठौर का नेटवर्क विदेशों तक फैला था। वह विदेशी साइबर ठगों के साथ मिलकर क्रिप्टोकरेंसी और नकद में कमीशन लेकर पैसे विदेश भेजता था। ईडी अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। मामले से जुड़े कई और नाम, फर्जी कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय लिंक जांच के घेरे में हैं। आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारियां और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed