फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in punjab uni.

पीयू में बाइक सवार ने कार को मारी टक्कर

Tue, 04 Feb 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Feb 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
accident in punjab uni.
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने गाड़ी को टक्कर दे मारी। घटना में बाइक सवार को चोट आई और साथ ही गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई और बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। घटना पीयू के हॉस्टल नंबर एक के सामने हुई।

पीयू के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रथम वर्ष का छात्र शुभम पल्सर बाइक से तेज रफ्तार से आ रहा था। तभी दूसरी तरफ से आ रही डिजायर गाड़ी में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों के अनुसार बाइक सवार बिना हेलमेट तेज रफ्तार में गलत साइड से आ रहा था। दूसरी तरफ से पीयू के कंस्ट्रक्शन विभाग के कर्मचारी  विनय गाड़ी से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार ने गाड़ी के दरवाजे की तरफ से जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद बाइक सवार काफी दूर जाकर गिरा। छात्र को सिर, कोहनी और घुटनों पर कुछ चोटें भी आई।


पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए। गौरतलब है कि पिछले साल भी पीयू कैंपस में यूआईएलएस के एक छात्र और छात्रा द्वारा बीच सड़क पर रेस में कई लोगों की जान पर आफत आ गई थी।

बाद में पीयू प्रशासन ने कैंपस में ट्रैफिक नियमों में बदलाव के लिए कमेटी गठित की थी, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed