{"_id":"6a5a86c415cda142cac06b82c887d29f","slug":"accident-in-patiala-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में बस-ट्राले की टक्कर, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में बस-ट्राले की टक्कर, 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 06 Nov 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
पटियाला-राजपुरा रोड पर गांव तरहेड़ी जट्टां के पास बुधवार देर रात पीआरटीसी बस और ट्राले की टक्कर में 10 सवारियों समेत कुल 12 लोग घायल हो गए। घायलों में बस और ट्राले का ड्राइवर भी शामिल है।
विज्ञापन
घायलों को तुरंत राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। संबंधित सदर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले के जांच अधिकारी थाना सदर के एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे राजपुरा से पटियाला की तरफ आ रही एक पीआरटीसी बस ने अपने आगे जा रही एक कार को ओवरटेक करने के कोशिश में संतुलन खो दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बस की पटियाला की तरफ से आ रहे एक ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों में बस का ड्राइवर धरमिंदर सिंह निवासी आनंद नगर पटियाला और ट्राले का चालक रणजीत सिंह (37) निवासी एकता नगर पटियाला के अलावा बस की सवारियों में गुरप्रीत सिंह, अमरजीत कौर, सुखविंदर कौर, मनमोहन सिंह, सुरजीत पाल सिंह, सुरेश कुमार, कुलबीर सिंह, गुलशन जीत सिंह, विनोद शर्मा और सुरिंदर कौर शामिल हैं।
विज्ञापन