फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in haryana, wife of HJC leader dead, 9 injured

हादसे में हजकां नेता की पत्नी की मौत, 3 गंभीर

Wed, 25 Feb 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी (हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी (हिसार) Updated Wed, 25 Feb 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
accident in haryana, wife of HJC leader dead, 9 injured

अंबाला-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिवानी और बड़वा के बीच मंगलवार अलसुबह स्कॉर्पियो और राजस्थान डिपो बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें हजकां के वरिष्ठ नेता विजय देहड़ू की पत्नी की मौत हो गई और परिवार के नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार के लोग फतेहाबाद जिले के गांव झूलनियां से शादी समारोह से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में 3 महिलाएं, 6 बच्चे और एक युवक सवार था। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। इस हादसे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस और स्कॉर्पियो को हटवाकर जाम खुलवाया। उधर, हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पीछे से अपने बड़े बेटे संदीप के साथ आ रहे विजय देहड़ू ने अन्य लोगों की मदद से वाहन में फंसे परिवार के लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए हिसार ले गए।

चुरू डिपो की बस ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी

accident in haryana, wife of HJC leader dead, 9 injured

हजकां नेता की पत्नी सिलोचना देहडू़ (50 वर्ष) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा विजय का बेटा कुलदीप (26 वर्ष), पोती गरिमा (6 वर्ष), दिया (3 वर्ष), चिराग (4 वर्ष), कृष (5 वर्ष), कैरिल (6 वर्ष), पालिका पत्नी संदीप और रमा पत्नी कुलदीप घायल हो गए। इनमें बेबी किंजल, कुलदीप और रमा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
जानकारी के अनुसार हजकां नेता विजय देहडू़ पूरे परिवार सहित दो अलग-अलग वाहनों में झलनिया गांव में अपनी साली की पुत्रियों की शादी में शरीक होने के लिए गए हुए थे। मंगलवार सुबह परिवार के लोग वहां से सिवानी के लिए रवाना हो गए। जैसे ही स्कॉर्पियो गाड़ी बड़वा गांव से निकली तो महाविद्यालय के समीप सामने से तेज गति में आ रही चुरू डिपो की बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
 
हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया और राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजने के साथ क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed