फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident, cruiser accident, girl died in cruser accident, bathinda accident, jalandhar, punjab

बठिंडा में पलटी क्रूजर, दो युवतियों की मौत, 7 पहुंची अस्पताल

Wed, 25 May 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Wed, 25 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
accident, cruiser accident, girl died in cruser accident, bathinda accident, jalandhar, punjab
पंजाब के बठिंडा में टायर फटने से पलटी क्रूजर, अस्पताल में भर्ती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बठिंडा में क्रूजर पलटने से दो युवतियों की मौत हो गई। वहीं 7 युवतियों समेत 8 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा टायर फटने के कारण बठिंडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर हुआ। क्रूजन गांव गुरुके से गांव जीवन सिंह वाला में स्थित धागा फैक्ट्री जा रही थी। घायलों में ड्राइवर भी शामिल है। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


मृतक युवतियों की पहचान ज्योति और अमनदीप कौर निवासी गांव गुरुके के तौर पर हुई है। घायलों की पहचान लखवीर कौर (16), रीना कौर (12), सुखप्रीत कौर (17), रमनदीप कौर (19), रीत कौर (18), हरजिंदर कौर (18) और गाड़ी चालक मक्खन सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। हादसे में घायल गाड़ी चालक और तीन अन्य युवतियों की गंभीर हालत को देखते डॉक्टर ने उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल युवती सुखप्रीत कौर ने बताया कि वह अपने गांव गुरुके से रोज की तरह उक्त गाड़ी पर सवार होकर गांव जीवन सिंह वाला स्थित धागा फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। डबवाली रोड पर अचानक गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी पलट गई और दूसरी ओर सड़क के साथ पड़ी ईंटों से जा टकराई। उसने बताया कि वह पीछे बैठी थी, जिसके चलते थोड़ा बचाव हो गया। गाड़ी में आगे की सीटों पर बैठी उसकी सहेलियों को काफी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे थाना कोटफत्ता पुलिस के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि वह घायल हुई युवतियों के बयान दर्ज कर रहे हैं। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed