{"_id":"661010f28a9d9a6108028af2","slug":"acb-will-no-longer-be-able-to-send-investigation-report-directly-to-lokayukta-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-391503-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एसीबी अब सीधे लोकायुक्त को नहीं भेज सकेगी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एसीबी अब सीधे लोकायुक्त को नहीं भेज सकेगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
सरकार के माध्यम से लोकायुक्त को भेजी जाएगी रिपोर्ट
चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अब कोई भी जांच रिपोर्ट सीधे लोकायुक्त को नहीं भेज सकेगी। इसके लिए एसीबी की ओर से पहले जांच हरियाणा सरकार को भेजी जाएगी और यहां से लोकायुक्त पहुंचेगी। एसीबी को जांच विजिलेंस विभाग को भेजनी तय की गई है। इससे पहले, लोकायुक्त के आदेश पर एसीबी जो भी जांच करती थी, उसकी रिपोर्ट सीधे लोकायुक्त कार्यालय भेजी जाती थी। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने एसीबी के महानिदेशक को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।
पत्र में कहा कि सरकार ने महसूस किया है कि एसीबी की ओर से सीधे लोकायुक्त को रिपोर्ट भेजने से सरकार को सूचना और रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि भविष्य में आगामी जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय के विजिलेंस विभाग के माध्यम से भेजी जाएगी।