फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABVP, NSUI and ASAP formed alliance with different organizations

Chandigarh News: श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से मांगी क्षमा

Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
ABVP, NSUI and ASAP formed alliance with different organizations

विज्ञापन
चंडीगढ़। पर्युषण महापर्व का समापन मैत्री दिवस के रूप में आयोजित होता है, जिसे क्षमापना दिवस भी कहा जाता है। ये शब्द मुनि विनय आलोक ने पर्युषण महापर्व के समापन के अवसर पर आयोजित क्षमापना दिवस को संबोधित करते हुए अणुव्रत भवन सेक्टर -24 सी के तुलसी सभागार में कहे।

29 अगस्त समापन के दिन को संवत्सरी कहा जाता है। जैन धर्म का यह सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। पूरे आठ दिनों तक चले पर्युषण पर्व के समापन पर संवत्सरी आती है, जिसे आत्मशुद्धि, आत्ममंथन और क्षमा याचना का दिन माना जाता है। इस दिन जैन समाज के लोग उपवास, तप, ध्यान और स्वाध्याय करते हैं। एक-दूसरे से और अन्य लोगों से हुई भूल-चूक के लिए हृदय से क्षमा मांगते हैं। इस अवसर पर अणुव्रत समिति के प्रधान मनोज जैन, चंडीगढ़ तेरापंथ सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश, सुधीर जैन, प्रदीप जैन, रवि चोपड़ा, बलटाना से मनोज जैन, इसके अलावा महिला मंडल से शांता चोपड़ा, सरिता बोथरा, मंजू जैन, बबिता जैन, डॉक्टर सोनिया, सलिल जैन, विजय गोयल, ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed