{"_id":"67730e99a900ec0dc007e3b7","slug":"abhishek-rathore-became-the-overall-best-student-chandigarh-news-c-290-1-pkl1068-13758-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अभिषेक राठौर बने ओवरऑल बेस्ट स्टूडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अभिषेक राठौर बने ओवरऑल बेस्ट स्टूडेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू पंचकूला में तैनात सहायक सेनानी अभिषेक राठौर को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) मानेसर जिला गुरुग्राम में कमांडो कन्वर्जन कोर्स के दौरान बेस्ट फायर और ओवरऑल बेस्ट स्टूडेंट घोषित किया गया है। इस कोर्स में सभी केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल और भारतीय सेना के करीब 300 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। यह कोर्स 30 सितंबर से 28 दिसंबर तक चलाया गया।
आईटीबीपी भानू के जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अभिषेक राठौर जिला बीकानेर राजस्थान के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 में इन्होंने भारत सीमा पुलिस बल में सहायक सेनानी के पद पर ज्वाइन किया। अधिकारी ने बल में ज्वाइन करते ही अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन शुरू किया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा चलाए गए कमांडो कोर्स में इन्होंने ए एक्स ग्रेडिंग हासिल की। अधिकारी को वर्ष 2022 और 2023 में बल का सर्वश्रेष्ठ पिस्टल फायरर चुना गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने वर्ष 2023 में ऑल इंडिया पुलिस कमांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
अभिषेक राठौर सहायक सेनानी की उपलब्धियां को देखते हुए बल मुख्यालय ने इनको प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में अभ्यासरत केंद्रीय कमांडो टीम के कोच एवं टीम का नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। आईटीबीपी के महानिरीक्षक आनंदपाल सिंह निंबाड़िया ने प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू आगमन पर उनका स्वागत किया।