फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhays walkout due to not getting concrete answer in the sexual exploitation case of Minister Sandeep Singh

Chandigarh News: कोच के यौनशोषण मामले में फंसे मंत्री संदीप सिंह के यौन शोषण मामले में ठोस जवाब नहीं मिलने पर अभय का वॉकआउट

Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Abhays walkout due to not getting concrete answer in the sexual exploitation case of Minister Sandeep Singh
अभय बोले-ऐसे माहौल में कौन मां-बाप अपनी बेटियों को स्टेडियम में भेजेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के मंत्री संदीप सिंह से जुड़े यौन शोषण के प्रकरण में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने महिला खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के साथ हुए यौन उत्पीड़न की संख्या और उस पर हुई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था। इस पर विज की ओर से डाटा सदन में दिया गया। इस पर चौटाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि आपने बाकी सभी जगह शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की। आरोपियों को गिरफ्तार और सस्पेंड किया। कोर्ट में चालान भी पेश कर दिए मगर हरियाणा की एक महिला कोच, जिसने सरकार के एक मंत्री के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई, उस पर सरकार ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की। उलटा मंत्री का बचाव किया।
इस पर विज ने कहा कि जहां तक राज्य मंत्री संदीप सिंह का मामला है, उसकी जांच चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन है। इस केस में एडीजीपी ममता सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है। मामला कोर्ट में है। अदालत का जो भी फैसला आएगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस पर अभय सिंह चौटाला संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि ममता सिंह की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? महिला कोच को सुरक्षा देने के बजाय उसे निलंबित कर दिया गया। संलिप्त मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने और कोच के साथ इस तरह से दुर्व्यवहार से कौन मां-बाप अपनी बेटियों को स्टेडियम भेजेगा। जबकि हरियाणा की बेटियां पूरे देश में सबसे ज्यादा मेडल लेकर आती हैं। चौटाला ने यौन शोषण के आरोपी मंत्री संदीप सिंह पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर वह सदन से वॉकआउट कर गए।
विज्ञापन

चार साल में खिलाड़ियों के यौन शोषण के 24 मामले सामने आए
इससे पहले विज ने बताया कि खिलाड़ियों के यौन शोषण के चार साल में 24 मामले सामने आए हैं। इनमें छह केसों में जांच के दौरान कोई साक्ष्य नहीं मिले जबकि चार केस में अभियुक्त के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed