फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala says Chaudhary Devi Lal was the messiah of farmers

किसान, मजदूर और कमेरों के मसीहा थे चौ देवीलाल : चौटाला

Sun, 07 Apr 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala says Chaudhary Devi Lal was the messiah of farmers
नई दिल्ली स्थित समाधि संघर्ष स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो ने पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नई दिल्ली स्थित समाधि संघर्ष स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि स्वर्गीय चौ. देवीलाल ने सदैव किसान, मजदूर और कमेरों के हकों के लिए आवाज बुलंद की। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने 36 बिरादरी के लोगों के उत्थान वाली नीतियों को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश के सभी शोषित वर्गों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप लाभ पहुंचाया। चौ. देवीलाल ने देश में बुजुर्गों के लिए 100 रुपये मासिक पेंशन की। कर्ज में डूबे किसानों के कर्जे माफ किए। किसानों के ट्रैक्टर को कॉमर्शियल वाहन से हटाकर गड्डा घोषित किया। हरिजन चौपालों का निर्माण और अनुसूचित जाति के लिए जच्चा-बच्चा भत्ता जैसी लोक भलाई योजनाओं को लागू किया, जो आज भी चालू हैं। उन्होंने कहा जननायक स्वर्गीय देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करना ही इनेलो पार्टी का सर्वप्रथम उद्देश्य है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हरि सिंह राणा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, पूर्व विधायक बलवंत मायना, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed