फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala got big relief from Punjab and Haryana High Court

Haryana: अभय चौटाला को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 15 साल पुराने मानहानि मामले में समन आदेश रद्द

Tue, 19 Dec 2023 07:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 07:19 PM IST
सार

याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता के प्रारंभिक साक्ष्य यह स्थापित करने में विफल रहे कि चौटाला का 18 जून 2008 को मंडी डबवाली से दिया गया बयान किसी दुर्भावना के तहत दिया गया था।

विज्ञापन
Abhay Chautala got big relief from Punjab and Haryana High Court
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के ऐलनाबाद से विधायक और वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पूर्व आईपीएस अधिकारी पीवी राठी द्वारा दायर मानहानि मामले में गुरुग्राम की अदालत से जारी समन को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


याचिका में चौटाला ने 17 अप्रैल, 2010 को गुरुग्राम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा पारित समन आदेशों को रद्द करने के निर्देश देने की मांग की थी। उनका मुख्य तर्क यह है कि उन्होंने गुरुग्राम अदालत के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के भीतर कोई अपराध नहीं किया है।
विज्ञापन


याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता के प्रारंभिक साक्ष्य यह स्थापित करने में विफल रहे कि चौटाला का 18 जून 2008 को मंडी डबवाली से दिया गया बयान किसी दुर्भावना के तहत दिया गया था। साथ ही शिकायतकर्ता ने जो शिकायत सौंपी थी, उसमें भी किसी भी परोक्ष मकसद, दुर्भावना, दुर्भावनापूर्ण इरादे या उसे बदनाम करने के इरादे को नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कानून की प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक उपयुक्त मामला है क्योंकि शिकायत में लगाए गए आरोप और प्रारंभिक साक्ष्य यह इंगित नहीं करते हैं कि याचिकाकर्ता द्वारा कथित तौर पर दिए गए सार्वजनिक बयान किसी दुर्भावनापूर्ण इरादे से दिए गए थे। अगर इस मामले में हाईकोर्ट ने दखल नहीं दिया तो यह न्याय की हत्या के समान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed