फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Abhay chautala attacked on bjp and congress, imposed allegation of taking credit

अभय चौटाला ने गर्माया सदन,  बोले- विरोध करने वाले लेना चाहते हैं श्रेय

Sat, 05 Nov 2016 01:34 AM IST
अभय चौटाला ने गर्माया सदन,  बोले- विरोध करने वाले लेना चाहते हैं श्रेय
अभय चौटाला ने गर्माया सदन,  बोले- विरोध करने वाले लेना चाहते हैं श्रेय Updated Sat, 05 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Abhay chautala attacked on bjp and congress, imposed allegation of taking credit
अभय चौटाला

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के अलग राज्य बनने का आज श्रेय लेने वालों ने गठन के समय विरोध किया था। 

विज्ञापन


उस समय संयुक्त पंजाब की जनसंघ पार्टी ने हरियाणा बनाने का पुरजोर विरोध किया था। 

21 अक्तूबर 1965 को पंजाब मंत्रिमंडल ने प्रताप सिंह कैरों की अध्यक्षता में जब पंजाब और हरियाणा अलग राज्य बनाने का विरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किया था तो कैरों मंत्रिमंडल में शामिल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता रणबीर सिंह ने भी अलग राज्य की मांग का विरोध करते हुए कैबिनेट के प्रस्ताव का समर्थन किया था।

विज्ञापन

चौटाला ने सरकार और कांग्रेस को लिया आडे़ हाथों

Abhay chautala attacked on bjp and congress, imposed allegation of taking credit
हरियाणा की स्थापना के 50 साल, सेलिब्रेशन प्रोग्राम

आंदोलन से जुड़े रहे प्रो. शेर सिंह ने अपनी किताब में लिखा है कि हुकम सिंह कमेटी के चौधरी बंसीलाल सदस्य थे और उस समय बंसीलाल ने उस कमेटी के सदस्य के तौर पर कहा था कि वे इस बात के पक्षधर नहीं हैं कि पंजाब और हरियाणा अलग-अलग राज्य बनें। 

उस कमेटी में चौधरी लहरी सिंह भी जनसंघ के सांसद के तौर पर शामिल थे और वे अलग राज्य के पक्षधर थे, लेकिन जब जनसंघ वालों ने उन पर दबाव बनाया कि जनसंघ अलग राज्य की पक्षधर नहीं है तो लहरी सिंह ने जनसंघ छोड़ दिया था। 

अभय ने बताया कि इनेलो ने प्रदेशभर में हरियाणा को अलग राज्य बनवाने में योगदान देने वाले महानुभावों और इसके समर्थन और विरोध में खड़े राजनेताओं व दलों के बारे में जनता को अवगत कराने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed