फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala and Anil Vij came face to face on deaths due to spurious liquor

Haryana: जहरीली शराब से मौतों पर अभय और विज भिड़े, आंकड़ों पर फंसा पेंच तो गृह मंत्री ने जांच के दिए आदेश

Mon, 26 Dec 2022 09:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 26 Dec 2022 09:27 PM IST
सार

सदन में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमले किए। चौटाला ने कहा कि जहरीली शराब बनाने और बेचने वाले कौन लोग हैं, उनके नाम उजागर किए जाएं।

विज्ञापन
Abhay Chautala and Anil Vij came face to face on deaths due to spurious liquor
गृह मंत्री अनिल विज और इनेलो विधायक अभय चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब से सोनीपत और पानीपत में हुई मौतों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। मौत के आंकड़ों को लेकर इनेलो के विधायक अभय चौटाला और प्रदेश के गृह मंत्री में तीखी नोंक-झोंक हुई। विज ने सदन में आंकड़े रखे कि वर्ष 2016 से अब तक प्रदेश में जहरीली शराब से 36 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


अभय चौटाला ने इन आंकड़ों को काल्पनिक करार देते हुए हाल ही में संसद में पेश रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें हरियाणा सरकार ने माना है कि इस अवधि में 489 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद गृह मंत्री ने कहा कि, वह इस मामले की जांच कराएंगे और जिसने भी गलत आंकड़े दिए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


सदन में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमले किए। चौटाला ने कहा कि जहरीली शराब बनाने और बेचने वाले कौन लोग हैं, उनके नाम उजागर किए जाएं। 2020 में भी जहरीली शराब पीने से 47 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय भी यह मुद्दा विधान सभा में उठाया था। तब सरकार ने इसकी जांच एसआईटी को सौंप दी थी, लेकिन आज तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जहरीली शराब से हुई मौतों के अलावा चिट्टे की ओवरडोज से भी लगभग 84 मौतें हो चुकी हैं जो 18 से 35 साल के युवा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार के दावों के उलट नकली शराब का धंधा खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा और असंध से कांग्रेस विधायक शमशेर गोगी ने भी सरकार को घेरा। दोनों विधायकों ने कहा प्रदेश में नशे की लत से युवाओं की लगातार मौत हो रही है और सरकार नशा तस्करी और जहरीली शराब रोकने में नाकाम है।

थानों के दलालों की लिस्ट सार्वजनिक कर कार्रवाई करे सरकार
अभय ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में पूरे प्रदेश में थानों की दलाली करने वालों की लिस्ट तैयार कराई है। फरीदाबाद जिले की लिस्ट में 45 दलालों के नाम हैं। इनमें अमर चेची और राजपाल नागर उर्फ मामा का नाम भी शामिल है। उन्होंने अनिल विज से भी पूछा कि आप भी इनको जानते होंगे। फिर कंवरपाल गुर्जर को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा, आप तो जानते ही हैं। इनेलो विधायक ने मांग रखी कि इन लोगों की जांच कराई जाए कि आखिर ये लोग कौन हैं और सदन को बताया जाए आखिर ये किसके नजदीकी हैं। चौटाला ने मांग की कि पूरे प्रदेश की लिस्ट सार्वजनिक की जाए और इनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed