फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABC device is competing with ventilator, preparation to launch it in the market after patent

Chandigarh: पीजीआई ने बनाया वेंटिलेटर को टक्कर देने वाला ABC डिवाइस, पेटेंट के बाद बाजार में उतारने की तैयारी

Thu, 11 Jul 2024 07:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2024 07:17 AM IST
सार

पीजीआई की तरफ से वेंटिलेटर की कमी को दूर करने के लिए आर्टिफिशियल ब्रिदिंग कैपेबिलिटी डिवाइस को बनाने का निर्णय लिया गया। इसमें वे सारे फीचर शामिल किए गए, जो एक गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए वेंटिलेटर में होते हैं।

विज्ञापन
ABC device is competing with ventilator, preparation to launch it in the market after patent
आर्टिफिशियल ब्रिदिंग कैपेबिलिटी डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई ने तकनीक में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। बायो मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स एंड डिवाइस लैब में संस्थान के विशेषज्ञों ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो वेंटिलेटर को टक्कर दे रही है। इसे आर्टिफिशियल ब्रिदिंग कैपेबिलिटी डिवाइस (एबीसीडी) नाम दिया गया है। डिवाइस के क्लीनिक ट्रायल पूरा होने और पेटेंट मिलने के बाद अब संस्थान एक निजी कंपनी के साथ मिलकर बाजार में उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन


बायो मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स एंड डिवाइस लैब के प्रभारी एवं एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के डॉ. जोसफ एल मैथ्यू ने बताया कि यह डिवाइस बेहद कारगर है। इस पर 2018 में काम शुरू किया गया था। क्लीनिक ट्रायल की सफलता और पेटेंट के बाद एक निजी कंपनी को निर्माण के लिए दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द डिवाइस मार्केट में उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन

 

20 लाख की मशीन का तोड़ महज 60 हजार में 

इस डिवाइस की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आएगा जबकि एक वेंटिलेटर 20 से 25 लाख रुपये में खरीदा जाता है। डॉ. मैथ्यू ने बताया कि डिवाइस में वेंटिलेटर के सभी मानकों को पूरा नहीं किया गया है, लेकिन वे सभी आवश्यक मानक शामिल हैं, जिससे इमरजेंसी में गंभीर मरीज की जान बचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबू बैग की नहीं होगी जरूरत 

इस डिवाइस के आ जाने के बाद वेंटिलेटर की कमी की स्थिति में कर्मचारी या मरीज के परिजन को अंबू बैग दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉ. मैथ्यू ने बताया कि डिवाइस को इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम से लैस किया गया है, जिसकी मदद से सेंसर की रीडिंग के आधार पर मशीन को कमांड दिया जा सकता है। इसे बच्चों और बड़ों के साथ फेफड़े की गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति व ट्रॉमा केस में भी उपयोग किया जा सकता है। प्रेशर सेट करने के बाद उसे अलॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे असंतुलन होने पर तत्काल उसकी सूचना मिल सके। इसके साथ मरीज की स्थिति गंभीर होने पर भी अलॉर्म बजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed