फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aarti won gold medal in North Zone Judo Championship

नार्थ जोन जूडो चैंपियनशिप में आरती ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 07 Sep 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aarti won gold medal in North Zone Judo Championship
चंडीगढ़। उत्तराखंड में चल रही नॉर्थ जोन जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर शहर के दो खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे। जूडो कोच विवेक ठाकुर ने बताया कि 40 किलो से कम भारवर्ग में आरती ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 57 किलो से अधिक भारवर्ग में मिग्लानी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

गांव कजहेड़ी निवासी आरती एक गरीब परिवार से हैं और उनके पिता सत्यवान नाई का काम करते हैं। खास बात यह है कि आरती का यह पहला नेशनल था जिसमें उसने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। वहीं, मिग्लानी के पिता नितिन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। कोच विवेक ठाकुर ने बताया कि यह चैंपियनशिप 9 सितंबर तक चलेगी। शहर के खिलाड़ियों को अभी कई और मुकाबलों में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन

पिता बोले-बेटी पर गर्व
अपने पहले ही नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली आरती का परिवार काफी खुश है। पिता सत्यवान ने कहा कि मुझे और पूरे परिवार को बेटी पर गर्व है। उसने इस पदक को जीतने के लिए दिन-रात मेहनत की। रोजाना कजहेड़ी से सेक्टर-34 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने जूडो सेंटर पर अभ्यास के लिए जाती थी। कोच विवेक ठाकुर ने भी आरती पर काफी मेहनत की है। सत्यवान ने बताया कि स्कूल में आरती जिमनास्टिक खेलती थी। बाद में मैंने उसे जूडो के खेल में डाला। इस खेल में डालने का मेरा मकसद था कि बेटी अपनी आत्मरक्षा के गुर भी सीख लेगी। उन्होंने बताया कि मेरी छोटी से दुकान है। दिहाड़ी में जितने पैसा मिलते हैं उसी से घर का काम चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed