फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP workers protest against Petrol and diesel price hike in Punjab

आप का प्रदर्शन : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उतरे कार्यकर्ता, अनोखे अंदाज में जताया विरोध

Mon, 22 Feb 2021 11:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
AAP workers protest against Petrol and diesel price hike in Punjab
प्रदर्शन करते आप के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दूसरे दिन सोमवार को भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार को भी पेट्रो पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर जिम्मेदार ठहराया। आम जन को राहत देते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से तत्काल तेल पर लगने वाले करों को कम करने की मांग की गई।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण आम लोगों का जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। वैसे भी देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। केंद्र के साथ ही पंजाब सरकार भी आम लोगों को राहत नहीं दे रही है। पंजाब में पेट्रो पदार्थों की कीमतें सबसे अधिक हैं। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब सरकार डीजल और पेट्रोल पर जनता से ज्यादा टैक्स वसूल रही है। 

विज्ञापन

मोहाली में भी आप का प्रदर्शन

मोहाली में पेट्रोल, डीजल और गैस के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में आखिर सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता और उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। यहां उन्होंने सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘आप’ नेता और उनके समर्थक पहले कार को चलाने के बजाय हाथों से धक्का मारकर पैदल ही वहां पर पहुंचे। इसके साथ ही एक व्यक्ति गैस सिलिंडर लेकर कार की छत पर बैठा हुआ था। ‘आप’ नेताओं का कहना है कि सरकार को लोगों की सुध लेनी चाहिए और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेकर लोगों को राहत देनी चाहिए।

लुधियाना में आप नेताओं ने सिलिंडर को पहनाया हार
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सहायक सचिव अमनदीप मोही की अगुवाई में लुधियाना के भारत नगर चौक से लेकर डीसी दफ्तर तक रोष मार्च निकाला। आप नेता अमन मोही की अगुवाई में रसोई गैस सिलिंडर को हार पहनाकर केंद्र का विरोध किया गया। जिला प्रधान सुरेश गोयल ने कहा कि पंजाब के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। 

तेल पर टैक्स लगाकर लूट रही कैप्टन सरकार : आप 
तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पटियाला में विरोध प्रदर्शन किया। आप के जिला अध्यक्ष मेघ चंद शेरमाजरा और जसबीर गांधी ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कारोबार को तबाह कर दिया है। लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं। ऐसे में कैप्टन सरकार लोगों की तकलीफ दूर करने के बजाय तेल पर टैक्स लगाकर उन्हें लूट रही है। अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल लगभग चार और डीजल तीन रुपये महंगा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने शाही फार्म हाउस में बैठे हैं। लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed