{"_id":"69bb15399c4a5691270b4692","slug":"aap-workers-held-a-meeting-to-strengthen-the-organization-in-ward-6-chandigarh-news-c-16-pkl1079-973617-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वार्ड-6 में संगठन मजबूत करने पर आप कार्यकर्ताओं ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वार्ड-6 में संगठन मजबूत करने पर आप कार्यकर्ताओं ने की बैठक
विज्ञापन
मनीमाजरा। आम आदमी पार्टी की ओर से वार्ड नंबर-6 में संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वार्ड-6 के पर्यवेक्षक करणवीर नौरंगवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक चंडीगढ़ ग्रामीण इकाई के महासचिव हरप्रीत सिंह हैप्पी के निवास पर हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से वार्ड में पार्टी की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आने वाले समय में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं, ताकि आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। इस मौके पर युवा नेता अवतार सिंह दर्शनीबाग, वार्ड-6 के प्रधान सतनाम सत्ता, महासचिव सुखविंदर सुखी, वरिंदर सिंह, पुनीत सोंधी, सरवन धीमान, सतविंदर मनी और काका सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।