{"_id":"65ba732e3893216920044c97","slug":"aap-will-protest-at-bjp-headquarters-on-february-2-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप, दो फरवरी को भाजपा मुख्यालय का AAP करेगी घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप, दो फरवरी को भाजपा मुख्यालय का AAP करेगी घेराव
Wed, 31 Jan 2024 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 31 Jan 2024 09:52 PM IST
सार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला गरमाया हुआ है। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। अब आप ने दो फरवरी को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदर्शन करने का एलान किया है। आप मेयर चुनाव में धांधली का आरोप भाजपा पर लगा रही है। मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने दो फरवरी को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय का घेराव करने का फैसला लिया है। इस प्रदर्शन में आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले पार्टी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन करने का फैसला लिया था। इसके लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को चंडीगढ़ आना था लेकिन दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के चलते पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ में होने वाली प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया। अब दिल्ली में ही पंजाब और चंडीगढ़ के नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन में भाग लेने।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को मेयर चुनाव के नतीजे आने के बाद ही आप ने आरोप लगाया था कि चुनाव में जालसाजी की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी भी हद तक जा सकती है। आप इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी में है। वहीं चुनाव परिणाम के खिलाफ पहले ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन