फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   AAP will fight the election on your money, Know What will Kejriwal do

आपके पैसे से ही चुनाव लड़ेगी आप, जानिए क्या करेंगे केजरीवाल

Thu, 27 Oct 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 27 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
AAP will fight the election on your money, Know What will Kejriwal do
arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टीचुनाव लडने के लिए लोगों से फंड इकत्रित करेगी आम लोगों के पैसे से चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


पार्टी के प्रत्याशी और वलंटियर। केजरीवाल बुधवार शाम स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार चुनाव समय की जाने वाली फंडिंग से ही शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन


धनाढ्य लोग चुनाव में पैसे का इस्तेमाल करके अपने पसंदीदा पार्टियों को जीत दिलाते हैं और बाद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हैं। जिसकी मार हमेशा आम लोगों पर पड़ती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी अब इस सिस्टम को नया रूप देने जा रही है जिसके तहत पार्टी के प्रत्याशियों और वालंटियरों द्वारा आम लोगों से फंड इक्ट्ठा किया जाएगा जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने आय मुताबिक योगदान डाल सकता है लोगों द्वारा डाला उनका आज का योगदान उनके बच्चों का भविष्य तय करेगा।

'पंजाब की जनता तय करेगी सीएम'

AAP will fight the election on your money, Know What will Kejriwal do
लुधियाना में केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली विधान सभा चुनाव में अंबानी, अडानी तथा अन्य उद्योगिक घरानों से फंड वसूल करते तो आज हमें इन घरानों के प्रभाव अधीन काम करना पड़ता। 

जिससे सिस्टम में कोई तब्दीली नहीं थी आनी। किंतु दिल्ली में आम लोगों ने पार्टी की वितीय मदद की। आज दिल्ली सरकार आम लोगों की मुश्किलों के समाधान के लिए काम कर रही है न कि बड़े घरानों के लिए।

पंजाब में मुख्यमंत्री के ओहदे के नाम संबंधी सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास रखती है और पंजाब की जनता ही तय करेगी कि पार्टी का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। 

फिलहाल पार्टी का मुख्य निशाना पंजाब से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को दूर करने के लिए खाका तैयार करना है ताकि जीत प्राप्त करने के बाद पंजाब को फिर से खुशहाल राज्य बनाया जा सके।

इस मौके पर सांसद भगवंत मान, राष्ट्रीय नेता संजय सिंह, प्रदेश कन्वीनर, गुरप्रीत सिंह वड़ैच, दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, अमन अरोड़ा, जस्सी सेखों, हरपाल सिंह चीमा, प्रिंसीपल गुरदेव सिंह सेखों मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed