फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Will contest Municipal Corporations elections in Punjab

पहली बार निगम चुनावों में उतरी 'आप', पटियाला-जालंधर में उम्मीदवारों का एलान

Sun, 03 Dec 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
AAP Will contest Municipal Corporations elections in Punjab
पटियाला में नगर निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करते आप नेता।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आपसी सहमति के साथ नगर निगम चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट शनिवार को पटियाला में जारी कर दी। जिसमें 11 महिला व 18 पुरुष उम्मीदवारों के साथ कुल 29 नामों की लिस्ट जारी की गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान तेजिंदर मेहता ने बताया कि उक्त प्रत्याशियों में महिला प्रत्याशी वार्ड नं. 3 से वीरपाल कौर, वार्ड नं. 9 से परमजीत कौर कौरजीवाला, वार्ड 15 से रमनदीप कौर भंगू, वार्ड नं.22 से रुपाली गर्ग, वार्ड नं. 23 से बलजीत कौर, वार्ड नं. 27 से हरिंदर कौर, वार्ड 37 से जसबीर कौर, वार्ड नं. 45 से सिमरन, वार्ड नं. 57 से सुमन वैद, वार्ड नं. 2 से दर्शन कौर, इसी तरह पुरुष प्रत्याशियों में वार्ड नं. 4 से सुखमनिंदर वीर विज, वार्ड नं. 6 से राजिंदर कुमार, वार्ड नं. 8 से भूपिंदर सिंह संधू, वार्ड नं. 14 से जसविंदर सिंह, वार्ड नं. 16 से जशनजीत सिंह, वार्ड नं. 24 से दलजीत सिंह, वार्ड नं. 28 से सविंदर धनंजय, वार्ड 30 से गुरप्रीत सिंह गुरी, वार्ड 36 मदन गोपाल, वार्ड 38 वरिंदर सिंह, वार्ड 40 जतिंदर सिंह, वार्ड 42 डा. हरीशकांत वालिया, वार्ड 46 योगेश कुमार सिंगला, वार्ड 48 जसमीत कौर बिंदरा, वार्ड 50 पवन कुमार राजपुरोहित, वार्ड 52 जसविंदर कुमार, वार्ड 54 करनैल सिंह सेखों, वार्ड 60 सुबेदार सर्जन सिंह के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

जालंधर में आप ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की

AAP Will contest Municipal Corporations elections in Punjab
आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान बब्बू नीलकंठ ने शनिवार शाम जालंधर नगर निगम के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आप की तरफ से अब तक निगम चुनाव में कोई ज्यादा सक्रियता नहीं दिख रही है। आप पहली बार निगम चुनाव लड़ने जा रही है।

आप ने पहली सूची में वार्ड नंबर 8 से संतोख सिंह सरोया, वार्ड नंबर 15 से रविंदर रेखी, वार्ड नंबर 24 से दिलप्रीत सिंह ढिल्लो, वार्ड नंबर 32 से बलवंत सिंह भाटिया, 34 से रमेश चंद्र करमवीर, 35 से अमिता रानी, 36 से भगत बलबीर कुमार, 41 से रानी देवी, 55 से रमनदीप कौर बाली, 57 से नीरजा, 59 से अनु राणा, 64 से लखबीर सिंह, 69 से रमनदीप कौर, 74 से कश्मीर सिंह, 76 से हरकिशनलाल शर्मा को मैदान में उतारा है।

अपने सिंबल पर निगम चुनाव लड़ेगी आप : मान
पंजाब में तीन नगर निगमों और 32 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अगले एक-दो दिन में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। यह बात शनिवार को विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा से साथ प्रैस कांफ्रेंस में मौजूद आप के प्रदेशाध्यक्ष भगवंत मान ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी तीनों नगर निगम चुनावों में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।

32 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इनमें चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला अभी लिया जाना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अलग-अलग सुझाव आ रहे हैं, जिन पर जल्दी ही विचार किया जाएगा। मान ने बताया कि कई स्थानों पर पार्टी वर्कर सिंबल पर चुनाव लड़ने की सलाह दे रहे हैं जबकि कुछ स्थानों पर सिंबल के बिना चुनाव में उतरने की बात की जा रही है। आम आदमी पार्टी किन मुद्दों पर यह चुनाव लड़ेगी, इस सवाल पर भगवंत मान ने कहा कि यह स्थानीय स्तर के चुनाव हैं और स्थानीय मुद्दे ही सामने आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed