फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP will contest alone on 90 seats in Haryana Assembly

Chandigarh News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में टूटा इंडिया गठबंधन, 90 सीटों पर अकेले लड़ेगी आप

Fri, 19 Jul 2024 04:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
AAP will contest alone on 90 seats in Haryana Assembly
बदलेंगे हरियाणा का हाल-अब लाएंगे केजरीवाल, स्लोगन से आप ने फूंका चुनावी बिगुल
विज्ञापन

कल पंचकूला में लांच होगी केजरीवाल की गारंटी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन नहीं रहेगा। आम आदमी पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। वीरवार को प्रेसवार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यसभा सदस्य व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। आप नेताओं ने बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल स्लोगन से चुनाव अभियान का आगाज करते हुए कहा कि 20 जुलाई को पंचकूला से हरियाणा में केजरीवाल की गारंटी को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद पार्टी बहुत जल्द विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
सभी पार्टियों ने हरियाणा को लूटा : मान
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है। हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन सबने हरियाणा को लूटा। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला। इसलिए इस बार बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल। पार्टी जहां भी उनकी ड्यूटी लगाएगी, वह वहां पर जाकर प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


बेरोजगारी, अपराध और नशे में हरियाणा नंबर वन : संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय इसलिए किया क्योंकि प्रदेश की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार बीते 10 साल से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन इन 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को क्या दिया? आज हरियाणा फिरौती गैंग का गढ़ बन गया है। बेरोजगारी, अपराध और नशे में हरियाणा नंबर वन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र की तर्ज पर लड़ेंगे चुनाव : डॉ. संदीप पाठक
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र के 4 विधानसभा क्षेत्रों में सीधे तौर पर जीत दर्ज की थी। कुछ अंतर से हम हार गए। जिस ताकत से कुरुक्षेत्र का चुनाव लड़ा गया था, उसी ताकत के साथ पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र, हर गांव और हर बूथ पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed