फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP targeted BJP, political news

Chandigarh News: मेयर चुनाव में आप ने भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 03 Feb 2024 03:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
AAP targeted BJP, political news
कहा- भाजपा चुनाव में गड़बड़ कर जीतती है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर भाजपा पर निशाना साधा। गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों में गड़बड़ करके चुनाव जीतती है। अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा वोटों को खरीदती है, ईवीएम में हेराफेरी करती है। वोटर लिस्ट में से नाम कटवा देती है। फर्जी नाम जुड़वा देती है। चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि भाजपा का पाप का घड़ा भर चुका है, जब पाप का घड़ा भर जाता है तो भगवान अपने हिसाब से झाडू चलाता है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा चंडीगढ़ के छोटे से चुनाव में वोटों की चोरी करती पकड़ी गई। छोटे से शहर में मेयर चुनाव में भाजपा ने वोटों की चोरी कर अपना मेयर बनवा दिया। उन्होंने कहा कि आज इसकी पूरे देश में चर्चा है कि भाजपा ने वोट चोरी करके चंडीगढ़ में अपना मेयर बनवा लिया, जहां इंडिया गठबंधन का मेयर कुल 20 मतों के साथ बन रहा था, लेकिन भाजपा के प्रीसाइडिंग ऑफिसर ने आठ मतों को खुद से गलत निशान लगाकर रद्द कर भाजपा का मेयर बनवा दिया। उसकी चोरी कैमरे पर भी पकड़ी गई। इस दौरान उसने काउंटिंग एजेंट को भी साथ नहीं बैठने दिया। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ने वोट तो डलवाई, लेकिन जब काउंटिंग करने बैठा तो उसने एक भी काउंटिंग एजेंट को सामने नहीं बैठने दिया। सबको भगा दिया और खुद ही काउंटिंग करते समय इंडिया गठबंधन के आठ वोटों पर गलत निशान लगाकर इनवैलिड कर दिया। भाजपा वोट चोरी भी करती है और सीनाजोरी भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed