फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP stakes claim on three Lok Sabha seats in front of Congress

Chandigarh News: आप ने कांग्रेस के सामने लोकसभा की तीन सीटों पर जताया दावा

Tue, 09 Jan 2024 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
AAP stakes claim on three Lok Sabha seats in front of Congress
-लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व आप के बीच हुई बैठक, कांग्रेस का सकारात्मक रुख
विज्ञापन

पंजाब से सटी तीन सीटों पर आप लड़ना चाहती है चुनाव


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। बैठक में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा की लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान आप ने कांग्रेस के सामने हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने का मजबूती से दावा पेश किया। सूत्रों ने दावा किया है कि आप ने हरियाणा में तीन सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है। यह तीनों सीटें पंजाब से लगते इलाकों की हैं। पार्टी की ओर से यह प्रस्ताव कांग्रेस के नेताओं को सौंप दिया गया है। इस पर कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि आप के प्रस्ताव पर हाईकमान से चर्चा करेंगे और जल्द ही अगली बैठक में इन सीटों पर फैसला कर लेंगे।
बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक, आप नेता आतिशी सिंह व सौरभ भारद्वाज शामिल हुए थे। संदीप पाठक के पास हरियाणा की जिम्मेदारी है। सूत्रों ने बताया है कि बैठक में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपनी उपस्थिति के बारे में जोरदार ढंग से बात रखी। पार्टी ने बताया कि हरियाणा में जमीनी स्तर तक संगठन काम कर रहा है। हरियाणा में पार्टी के पिछले एक साल से लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं, जबकि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन तक नहीं है। यहां तक कि उम्मीदवार भी नहीं है। पार्टी ने यह भी बात रखी कि उन्होंने अगला विधानसभा चुनाव लड़ना है, इसलिए लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी गंभीर है और वह चुनाव भी लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि पार्टी का रुख साफ है। उसका मानना है कि कांग्रेस जब दिल्ली व गुजरात में सीटें मांग सकती है, जहां उसकी सरकार नहीं है तो आम आदमी पार्टी गुजरात व हरियाणा के लिए सीट क्यों नहीं मांग सकती। जबकि इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं है। गुजरात में तो आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भरूच लोकसभा सीट से अपने एक उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। दोनों दलों की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में बैठक हुई है। बातचीत आगे भी जारी रहेगी। जल्द ही सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना है कि उन्होंने हाईकमान से हरियाणा में लोकसभा की पांच सीटों की मांग की है।
विज्ञापन


आप इन सीटों पर लड़ना चाहती है लोकसभा चुनाव
आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र, अंबाला और सिरसा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। यह तीनों सीटें पंजाब से लगते इलाकों से जुड़ी हुई हैं। पार्टी का मानना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने की वजह से इन सीटों पर पार्टी का अच्छा प्रभाव है। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ससुराल है। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाला जिला कैथल भी पंजाब से जुड़ा हुआ है। वहीं, अंबाला व सिरसा भी पंजाब बेल्ट से सटा हुआ है। अंबाला के कई लोगों की रिश्तेदारियां पंजाब में हैं। सिरसा के फतेहाबाद में भी आप का अच्छा रसूख है। पार्टी का दावा है कि इन सीटों पर वह अच्छा परिणाम दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बिना कांग्रेस सीटें नहीं जीत सकती। सीट बंटवारे का फैसला को-आर्डिनेशन कमेटी करेगी। इस मुद्दे पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। पिछले चुनाव में तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा दोनों अपनी सीट हार गए थे।

-अनुराग ढांडा, वरिष्ठ उपप्रधान, आम आदमी पार्टी।
-----------
आलाकमान को स्थिति से अवगत करवा दिया था

हमने आलाकमान को हरियाणा की स्थिति से अवगत करवा दिया था। हरियाणा में पार्टी मजबूत स्थिति में है। आलाकमान सोच समझकर निर्णय लेगा। - उदयभान, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed