फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP says Election Commissions coverup in Kaithal case

कैथल मामले में चुनाव आयोग की लीपापोती, चुनाव अधिकारी को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए : आप

Wed, 10 Apr 2024 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
AAP says Election Commissions coverup in Kaithal case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कैथल में आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यक्रमों की परमिशन के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आवेदन किया, जिसमें उनकी स्वीकृति को रद्द कर दिया गया और कमेंट में अपशब्द लिखा गया। इस मामले में चुनाव आयोग शुरू से ही लीपापोती की कार्रवाई कर रहा है। सबसे पहले चुनाव आयोग ने पांच निचले कर्मचारियों को सस्पेंड कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया, जिन्हें निलंबित किया गया, वे सारे एचकेआरएन के तहत अनुबंधित कर्मचारी थे। जब मामला पूरे देश में चर्चा में आ गया तो खानापूर्ति करने के लिए कहा गया कि उपचुनाव अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। चुनाव आयोग बताए कि यदि किसी जुर्म में एक उपचुनाव अधिकारी को सस्पेंड किया गया है तो चुनाव अधिकारी कैसे सुरक्षित हैं। आखिर कैथल के चुनाव अधिकारी को किसकी शह है, जो उन्हें हाथ नहीं लगाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed