फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP said BJP government responsible for the poor condition of farmers

किसानों की खराब हालत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : आप

Wed, 10 Jan 2024 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
AAP said BJP government responsible for the poor condition of farmers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने मंगलवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला और यमुनानगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके उनके साथ आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में किसानों के खस्ताहाल के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के साथ लगातार धोखा करती आ रही है। किसानों की ऐसी हालत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। किसानों की 7 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हुई थी। इस हिसाब से डेढ़ लाख किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए था, मगर मात्र 20-30 हजार किसानों को ही मुआवजा मिला। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ से खराब फसलों की मुआवजा राशि 5 महीने बाद जारी की गई और वह भी आधी अधूरी जारी की गई। यह दिखाता है कि सरकार किसानों को लेकर कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा आंकड़े बताते हैं कि 1.4 लाख किसानों ने मुआवजा मांगा था, लेकिन सिर्फ 29,438 किसानों को केवल 31 करोड़ रुपए जारी किया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 6.87 लाख एकड़ फसल खराब हुई, लेकिन सरकार ने अभी 99,039 एकड़ फसल ही खराब मानी है। इससे साबित होता है कि सरकार के किसान को मुआवजा देने के सारे दावे खोखले निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed