{"_id":"5efcf0e68ebc3e43001f5d45","slug":"aap-s-protest-against-rising-prices-of-petrol-and-diesel-chandigarh-news-pkl3799359122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ आप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ आप का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में घोड़ागाड़ी को खींचकर पेट्रो पदार्थों की बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध जताया।
आप समर्थकों ने कहा कि जिस भाजपा को लोगों ने कांग्रेस की महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ समर्थन दिया, आज वही कांग्रेस के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश आप संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा कि कोरोना से पहले ही आम आदमी की कमर टूट चुकी है। रोजगार खत्म हो चुके हैं, व्यापार घाटे में चल रहे हैं। वहीं अब सरकार भी पेट्रो पदार्थों की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी करके किसान, फैक्टरी मालिक समेत हर वर्ग को परेशान कर रही है।
तय फार्मूले के मुताबिक जारी हो पेट्रोल-डीजल की कीमतें
प्रेम गर्ग ने कहा कि एक तरफ सरकार मुफ्त अनाज देकर जनता को राहत देने की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा कर आम आदमी से पैसा बटोर रही है। उन्होंने मांग की है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत एक तय फॉर्मूले के मुताबिक जारी की जानी चाहिए और इसे जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए।