फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP's eye on Purvanchal leaders angry with BJP

भाजपा से नाराज पूर्वांचल के नेताओं पर आप की नजर

Mon, 16 Mar 2020 11:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
AAP's eye on Purvanchal leaders angry with BJP
चंडीगढ़। भाजपा संगठन में पूर्वांचल को जगह नहीं मिलने से नाराज चल रहे पूर्वांचल के वोटरों पर आम आदमी पार्टी (आप) की नजर है। चंडीगढ़ में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए आप के नेता इसे मौके के रूप में ले रहे हैं। वे इसे लेकर ठोस रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। जल्द ही वे पूर्वांचल के लोगों को लेकर एक सम्मेलन का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही सभी मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। पूर्वांचल के नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया था कि संगठन कार्यकारिणी में पूर्वांचल के नेताओं की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। इसके बाद अब आप नाराज पूर्वांचल के नेताओं और वोटरों को साधने के प्रयास में जुट गई है। चंडीगढ़ में पूर्वांचल के नेताओं के जनाधार को देखते हुए आप के नेता इसे एक मौके के रूप में ले रहे हैं। आप के नेता पूर्वांचल के लोगों को जोड़ने के लिए एक सम्मेलन भी आयोजित करने जा रहे हैं। इसे लेकर प्रदेश स्तर के नेता रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में प्रेम गर्ग, अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के साथ भाजपा हमेशा से ही सौतेला व्यवहार करती आ रही है। चाहे निगम चुनाव हो या संगठन स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाना हो। आप सभी समाज के लोगों को एक नजर से देखती है। यदि कोई पूर्वांचल समाज का नेतृत्व करने वाला नेता आप की विचारधारा में विश्वास जताएगा तो पार्टी में उसका पूरा सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed