फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP questions BJP leaders' silence on BBMB issue

Chandigarh News: आप ने बीबीएमबी के मुद्दे पर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल

Fri, 17 Oct 2025 12:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
AAP questions BJP leaders' silence on BBMB issue
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता नील गर्ग ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुद्दे पर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार राजस्थान और हिमाचल प्रदेश को बोर्ड में स्थायी सदस्य बनाने की तैयारी कर रही है लेकिन भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इस पर चुप हैं। गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार अपने इस नए प्रावधान के जरिये पंजाब के अधिकारों को कमजोर करने में लगी हुई है लेकिन उसे इसमें सफल नहीं होने दिया जाएगा।

गर्ग ने कहा कि भाजपा नेताओं को इस मसले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वह सूबे के साथ या पंजाब के लोगों के खिलाफ खड़े हैं। फिलहाल पंजाब और हरियाणा बोर्ड में स्थायी सदस्य है। हाल ही में केंद्र ने बीबीएमबी के सहयोगी राज्यों को पत्र जारी करके राजस्थान और हिमाचल को स्थायी सदस्य बनाने पर उनकी राय मांगी थी, जिसका पंजाब ने विरोध किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed