{"_id":"6aca93382346ec1b0f09e4fa","slug":"aap-protests-over-allegations-of-fir-and-vote-theft-scuffle-with-police-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1146533-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर आप का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर आप का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की
विज्ञापन
एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर आप का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की
डीसी कार्यालय जाने से रोका तो हुई झड़प, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
चंडीगढ़। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा से डीसी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। कार्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व आप के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और लोकतंत्र की हत्या बंद करो जैसे नारे लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
विजयपाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। मतदाता सूची से नाम कटने और अन्य विसंगतियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि कोई पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
आप की कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग और महासचिव ओंकार सिंह औलख ने मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने और जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक करने की मांग उठाई। पार्षद हरदीप सिंह, अंजू कत्याल, कुलदीप कुमार, योगेश ढींगरा और जसवीर सिंह लाडी ने भी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की बात कही। पार्टी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को डीसी कार्यालय जाने से रोकने पर पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।